आया त्योहार चलो बाजार: भिलाई चेंबर की टीम स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की भिलाई इकाई द्वारा आया
त्योहार चलो बाजार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत भिलाई चेंबर की
टीम घर-घर यह संदेश फैला रही है कि त्योहारों में स्थानीय दुकानदारों के
पास से खरीदारी करें। इसी कड़ी में भिलाई चेम्बर के पदाधिकारी स्कूल के
जाकर छात्र छात्राओं को संदेश दे रहे है कि ऑनलाइन खरीदी से तौबा करें इस
बार त्योहारों की खरीदी लोकल बाजारों से करें।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन स्वयं इस अभियान में सबसे ज्यादा सक्रिय है। उन्होंने बताया कि विभिन्न
स्कूलों में जाकर बाजारों की रौनक बढ़े औऱ शहर के व्यापारियों की आर्थिक
व्यवस्था मजबूत हो ऐसा ही एक संदेश युवा पीढ़ी को दे रहे है। पत्रक के
माध्यम से यह भी संदेश दिया जा रहा है कि लोकल बाजारों से खरीदी करते है
तो आप समान छू कर महसुस कर संतुष्टि प्राप्त कर सकते है। लोकल बाजारों से
खरीदी का फायदा यह भी है कि व्यापारियों से आपके रिश्ते मजबूत होते है
जबकि ऑनलाइन खरीदी से आप रिश्ते नही बना पाते।
ऑनलाइन खरीदी से कभी कभी धोखे का शिकार भी होना पड़ सकता है। इस अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा
है स्कूल में छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षक व शिक्षिकाएं भी इस
अभियान में पूर्ण समर्थन देकर संकल्प ले रहे है कि इस बार त्योहारों की
खरीदी लोकल बाजारों से करेंगे। स्कूल के अलावा कोचिंग सेंटर में जाकर भी
विद्यार्थीयो को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।गार्डन में विभिन्न
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने भी भिलाई दुर्ग की जनता से आग्रह
किया है कि इस बार त्योहारों की खरीदी लोकल बाजारों से करे क्योकि
खुशियां मिलती है बाजारों में। इस अभियान में मुख्य रूप से शंकर
सचदेव,सुनील मिश्रा, सुमन कनोजे, चिन्ना राव, अजय निदान, कुलदीप सिंह,
विकास सिंह सक्रिय है। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।