बालोद

खिलौना तोड़ने की छोटी सी गलती पर मासूम को पीटा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 6 साल के मासूम लड़के को खिलौना तोड़ने के कारण पड़ोसी ने बेरहमी से पीटा और उसे अधमरा कर दिया। आरोपी ने लड़के को घर के बाहर झाड़ियों में मरने की नीयत से छोड़ दिया।

लड़का लिकेश साहू खेलने के लिए पड़ोसी के घर गया था, जहां खेल-खेल में एक खिलौना टूट गया। इस पर आरोपी मुकेश साहू ने लड़के को पीटा और उसे गंभीर हालात में छोड़ दिया।

परिजनों ने लड़के को स्कूल भेजने के लिए ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला। काफी खोजबिन के बाद लड़का झाड़ियों के बीच गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक होने के कारण उसे भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलने पर विधायक कुंवर सिंह निषाद अस्पताल पहुंचे और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button