Uncategorized

दुर्ग महापौर के जन्मउत्सव में बधाई व शुभकामनाएं देने विधायक पूर्व विधायक सहित भाजपा कांग्रेस के पार्षद पहुँचे

45 डिग्री तापमान के बाद भी शुभकामनाएं देने उमड़ा जनसमूह

दुर्ग (राजधानी रिपोर्टर)। नगर निगम के उर्जावान व युवा महापौर धीरज बाकलीवाल को जन्म दिवस पर बधाई देने विशाल जनसमूह उमड़ा। लोगो ने 45 डिग्री तापमान की भी परवाह तक नहीं की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आर०एन० वर्मा निगम सभापति राजेश यादव,नेता प्रतिपक्ष नगर निगम दुर्ग अजय वर्मा सहित काग्रेस व भाजपा दोनो दलों के पार्षद के नेताओ ने बाकलीवाल को महापौर आवास में जाकर बधाई दी

सिविल लाईन स्थित एफ-4 महापौर निवास में आयोजित समारोह में सुबह से ही बधाई देने लोगो का पहुंचना शुरु हो गया था। इससे पूर्व बाकलीवाल ने सुबह घर में पूजा अर्चना की। परिवार के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वृक्षारोपण करने के पश्चात् सिविल लाईन पहुंचे । महापौर आवास में बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा। आवास में गर्मी से राहत पहुंचाने के साथ जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी। बाकलीवाल ने बधाई देने पहुंचे वरिष्ठ लोगो का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। हम उम्र लोगो को गले लगाकर बधाई स्वीकार की। महिलाओं और बहनों से पुष्प गुच्छ लेकर उनका मुंह मीठा कराया।

साथ केक काटा। राजेन्द्र ने उन्हे केक खिलाकर बधाई दी और गले से लगा लिया। नगरनिगम के आयुक्त सहित अन्य सभी अधिकारी कर्मचारियो ने बधाई दी। शहर के तमाम समाज सेवी व विभिन्न संगठन के लोग भी पहुंचे।

महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में अरुण सिंह ,कांशीराम राम कोसरे, चंद्रशेखर चन्द्राकर,नरेश तेजवानी शिवेन्द्र परिहार अब्दुलगली अल्ताफ अहमद हमीद खोखर ऋषभ जैन भोला

महोबिया, संदीप वोरा, आयुष शर्मा, फत्तेसिंह भाटिया, समाज सेवी लोकेश सोलंकी, राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत जैन कोषाध्यक्ष निकुंज बब्बल सोलंकी, मनोज शर्मा विनय खंडेलवाल सतीश समर्थ, साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ सचिव धनेन्द्र चंदेल सहित मारी संख्या में पुरुष महिलाएं शामिल थी। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक बधाई व शुभकामनाए देने का दौर जारी था।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button