देश

हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत, कोहरा बना वजह

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पायलट और 1 इंजीनियर थे। यह घटना बावधन इलाके में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है।

पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके पर हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था।

क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इससे तीनों लोग बुरी तरह जल गए। हेलिकॉप्टर सरकारी था या प्राइवेट, यह अभी पता नहीं चला है। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पिंपरी चिंचवड़ पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम पहुंच गई हैं।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button