बलोदा बाजार भाठापारा सर्व नाई सेन/श्रीवास समाज का दीपावली मिलन सह जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न

जिला स्तरीय सम्मान समारोह और रचनात्मक कार्यो पर हुई विशेष चर्चा
बलोदा बाजार।भाठापारा सर्व नाई सेन समाज के जिला कार्यकारिणी कि बैठक स्थानीय पुरानी बस्ती मे कल दिनांक 27.10.2025 आयोजित किया गया था। जिसमे सर्व नाई सेन समाज जिला बलोदा बाजार भाठापारा जिला एवं ब्लॉक कार्यकारणी विस्तार एवं आगामी रचनात्मक कामों पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक मे सर्व नाई सेन समाज के जिला अध्यक्ष बसंत श्रीवास द्वारा बैठक मे चर्चा के विषयो कि जानकारी दी गयी। जिला कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियो का औपचारिक स्वागत किया गया। जिला सचिव श्री नागेश सेन द्वारा वर्तमान में जिला पदाधिकारियो कि जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारियो के पदो कि जानकारी दिया गया। जिसके पश्चात समस्त सदस्यो द्वारा एक एक करके स्वयं का परिचय देते हुए सभी से सुझाव आगामी जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी एवं प्रकोष्टों के कार्यकारिणी विस्तार पर आमंत्रित किया गया। सर्व सम्मती एवं विचार उपरांत निर्णय लिया गया कि आगामी समय में जिला कार्यकारणी के शेष पदो पर नियुक्ति प्रदान किया जायेगा जिसमे सभी पांच विकासखंड से समन्वय और संतुलन के आधार पर पदाधिकारी चयन किया जायेगा। युवा प्रकोष्ट, कर्मचारी प्रकोष्ट, महिला प्रकोष्ट, विधि प्रकोष्ट, चिकित्सा प्रकोष्ट, सैलून संघ आदि पर कार्यकारिणी पूर्ण किया जाएगा एवं एक साथ आगामी कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति प्रदान किया जायेगा। कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन द्वारा जिला कार्यकारिणी हेतु पदो कि संरचना और सभी से कैसे बैलेंस बनाकर नियुक्तियां देनी है इस पर जानकारी दिया गया। जिले के रचनात्मक कार्यो हेतु अलग से जिला प्रभारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। साथ हि जिला कार्यकारिणी के साथ हि ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन हेतु प्रयास करने कि बात कि गयी जिसमे सबसे पहले ब्लॉक प्रभारी बनाया जायेगा जिनके नेतृत्व में सभी ब्लॉक कि बैठक करके ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। संभावित जिला कार्यकारिणी विस्तार, युवा प्रकोष्ट, महिला प्रकोष्ट, विधि प्रकोष्ट, चिकित्सा प्रकोष्ट, निजी व्यवसाय प्रकोष्ट के गठन हेतु विभिन्न नामो पर चर्चा किया गया। जिला मुख्यालय में छात्रावास हेतु मांग को आगे बढ़ते हुए प्रतिनिधि मंडल द्वारा स्थानीय विधायक एवं मंत्री से मिलने कि सहमति बनी। साथ ने आगामी समय में कसडोल में जिला स्तरीय सम्मान समारोह सह समाजिक सम्मेलन आयोजित करने कि सहमति बनी जिसमे विविध छेत्रों के समाजिक जनो, पदाधिकारियो और प्रतिभावन बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। आने वाले समय में तुरतुरिया, सिंहासन पाठ, शुवरिनारायण, मदकु द्विप आदि धार्मिक स्थानों पर संत शिरोमणि सेन जी महाराज के मंदिर निर्माण हेतु स्थानीय समाजिक जनों से चर्चा करके प्रयास किया जायेगा। सेन समाज के द्वारा धार्मिक स्थलों नदी नालो में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, रक्तदान, वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाया जायेगा जिसमे समाजिक वनभोज भी आयोजित किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर नविन पदस्थ कलेक्टर आदि जिला स्तर के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी, सेन समाज के राज्य स्तर पर राज्य मंत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक, जन प्रतिनिधि आदि से जिला कार्यकारिणी द्वारा सौंजन्य मुलाक़ात करके बधाई संदेश दिया जाये। उक्त बैठक में सर्व नाई सेन/शरुवास समाज जिला बलोदा बाजार भाठापारा अध्यक्ष बसंत श्रीवास, कार्य जिला अध्यक्ष हरिशंकर सेन, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सेन, तुलसी सेन, जिला सचिव नागेश सेन, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सेन, जिला संगठन सचिव दसरथ सेन, युवा प्रकोष्ट से पंच रामायण प्रसाद सेन, कर्मचारी प्रकोष्ट से जिला अध्यक्ष कामदेव सेन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास, महिला प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष हेमलता सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन सेन, राकेश सेन, आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सचिव नागेश सेन द्वारा प्रदान कि गयी।





