छत्तीसगढ़रायगढ़

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अनियमिताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई

रायगढ़। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला रायगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देशानुसार पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का निर्माण करने वाली दो इकाइयों पर दबिश दी गई।

जांच के दौरान कोसमनारा स्थित परमिला हेमंत बेवरेजेस प्लांट में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर सुधार नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई है। वहीं ग्राम कोतरलिया स्थित नारायण बेवरेजेस से पानी पाउच का नमूना जांच के लिए लिया गया। साथ ही गंभीर अनियमितताओं के चलते करीब 40 बोरी पानी पाउच जब्त किए गए।

इसके अतिरिक्त, उत्पादों के लेबल अपूर्ण पाए जाने पर लेबल की स्क्रूटनी की गई और संबंधित इकाइयों को सुधार नोटिस देने की अनुशंसा की गई है।

इस पूरी कार्रवाई में विभाग की ओर से अभिहित अधिकारी श्रीमती सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं लैब अटेंडेंट अमित साहू उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button