छत्तीसगढ़रायगढ़

मां मंगला फैक्ट्री पर हुए घटना में मृतक के परिवार को स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति संगठन का मिला भरपूर सहयोग

जिसमें अहम भूमिका रही स्वस्तिक मजदूर सेवा समिति रायगढ़ जिला – अध्यक्ष पिंटू सिंह का

रायगढ़। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले मां मंगला फैक्ट्री में जहां कार्यरत श्रमिकों के दो गुटों में डीजे बजाने को लेकर बीबाद उत्पन्न हो गया। और वह मामला इतना बड़ा हो गया कि मामला खूनी मंजर तक पहुंच गया। जिसमें प्रदीप कुमार साह उम्र 24 वर्ष चैनपुर बिहार का निवासी की मौत हो गई। जहां उसी घटना के दौरान एक सूरज साह पिता पारस साह नामक व्यक्ति के सीने पर चोट लगने के कारण उसके सीने की हड्डी तक टूट गई है। वह अभी प्राथमिक उपचार पर हैं,जिसकी हालत में अभी कुछ सुधार पर है। लेकिन यह अभी तक पूरी तरह क्लियर नहीं हो पाया है, की दो गुटों के बीच हुए झगड़े में किस तरह की चोट लगने से प्रदीप साह की मृत्यु हो गई इस पर प्रथम सूचना पुलिस चक्रधर नगर को दे दी गई है जिस पर अभी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। उसी दरमियान इस घटना की जानकारी फोन कॉल के माध्यम से स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति रायगढ़ जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह को किसी के द्वारा दिया गया तब जैसे ही श्रमिकों के साथ हुए घटना की जानकारी का पता चला वैसे ही पिंटू सिंह तत्काल रायगढ़ किरोड़ीमल अस्पताल पहुंचे और हुए घटना के विषय में संज्ञान में लेते हुए मृतक के परिजनों से मिले जिसमें मृतक के परिजन पिंटू सिंह मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई जिस पर पिंटू सिंह के द्वारा मां मंगला फैक्ट्री प्रबंधन से बात करते हुए मृतक के परिजनों को उचित सहायता राशि देने की बात कही गई तब जाकर दोनों के समक्ष बैठकर मुआवजा के बात करके स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के द्वारा मृतक के परिजन को 400000/- रु.चेक के माध्यम एवं कैस 50000/- और मृतक के शव को बिहार ले जाने के लिए एम्बुलेंस हेतु 53500/- का सहायता दिलाया गया। जहां स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह का कहना है। कि रायगढ़ जिले में कहीं भी किसी भी उद्योग पर श्रमिक मजदूरों का शोषण हम बर्दाश्त नहीं क नरेंगे ना उनके ऊपर कभी अन्याय होने दिया जा जाएगा जिसके लिए स्वास्तिक मजदूर सेवा संगठन प्रतिबद्ध है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button