छत्तीसगढ़रायगढ़

एक मई 2025 अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन से भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी जिले में स्थापित समस्त छोटी बड़ी फैक्ट्रियों एवं कोल माइंस में कार्यरत श्रमिकों से मिलने को लेकर रखी गई एक अहम बैठक

*भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल हमेशा श्रमिकों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़े रहेगी आगे*

रायगढ़। आपको बता दें कि रायगढ़ जिले में हजारों कंपनियां एवं कई कोल माइंस स्थापित है। जिसमें आज लाखों कुशल, अर्ध कुशल, एवं अन्य अन्य कार्य को लेकर जगह-जगह छोटी – बड़ी फैक्ट्रियो एवं कोल माइंस में लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं।जिनका हमेशा सोशल मीडिया या स्थानीय अखबार के माध्यम से समय-समय पर यह जानकारी प्राप्त होते रहता हैं। क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को ठेकेदार के द्वारा या कंपनी प्रबंधन के द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता है। और उनसे जबरन अधिक समय तक काम लिया जाता यह जानकारी प्राप्त होते रहता है। क्योंकि शासन का गाइडलाइन यह कहता है कि एक मजदूर को मिनिमम सिर्फ आठ घंटा ही ड्यूटी कराना चाहिए ,लेकिन आज रायगढ़ क्षेत्र में कई कंपनियां शासन प्रशासन के इस नियम का पालन नहीं करती हैं। जिसके कारण आज श्रमिक बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।और तो और कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदार के द्वारा आज मजदूर को सही से सेफ्टी सुरक्षा प्रदान नहीं किया जाता हैं, जिसके कारण आज आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटते रहती है। इन्हीं सभी बातों को देखते हुए रायगढ़ जिले के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंग के मार्गदर्शन में इन सभी मुद्दों पर बैठक रखी गई थी। जिसमें यह सहमति बनी की एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन से अलग-अलग (bjmtuc)संगठन का टीम बनाकर पूरे रायगढ़ जिले स्थापित छोटी बड़ी कंपनियों का दौरा कर एवं श्रमिकों मुलाकात कर उनसे उनके कार्य का जानकारी लेते हुए उनको शासन प्रशासन के गाइडलाइन के बारे में अवगत कराया जाएगा और शासन प्रशासन के नियम के हिसाब से ही उनको ठेकेदार एवं कंपनी प्रबंधन से उनका मानदेय बेतन दिलाया जाएगा , और उनसे यह भी जानकारी लिया जाएगा की क्या उनको ठेकेदार या कंपनी प्रबंधन से कार्य के दौरान कोई समस्या तो नहीं हो रही है। अगर श्रमिकों के द्वारा किसी भी ठेकेदार या कंपनी प्रबंधन की शिकायत संगठन को प्राप्त होती है,तो आज भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के द्वारा उस कंपनी या ठेकेदार के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन्हीं सब बातों को देखते हुए आज के इस बैठक में रायगढ़ जिले में पदस्थ ( bjmtuc ) संगठन के पदाधिकारी के बीच यह सहमति बनी।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button