
पिंटू सिंह के द्वारा श्रमिक हित में कार्य करने के लिए फिर से जिला अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों एवं श्रमिकों में उत्साह का माहौल
रायगढ़। आप सभी बखूबी जानते हैं। कि रायगढ़ जिला एक उद्योग नगरी के नाम से पूरे विश्व में चर्चित हैं। जहां पर आज लाखों लाखों की संख्या में श्रमिक जिले के विभिन्न जगहों कार्य कर रहे हैं। और आए दिन पत्र समाचार के माध्यम से यह पता चलते रहता है।कि आए दिन मजदूरों का आज कही ना कही शोषण होना, सही से मानदेय नहीं मिलना और तो और अगर किसी मजदूर का किसी प्लांट या अन्य जगह पर हादसा हो जाता है। तो उसके परिवार जनों को आज उचित, न्याय या मुआवजा नहीं मिलता है। जिसके कारण आज मजदूर का परिवार पूरी तरह बिखर जाता है। इन्हीं सभी मुद्दों को देखते हुए रायगढ़ के तेज तर्रार युवा नेता पिंटू सिंह के द्वारा आज विगत कई वर्षों से मजदूरों के हित में कार्य करते आ रहे हैं। और उन्होंने अपना बहुमूल्य समय रायगढ़ जिला अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल संगठन में अपना समय दिया है। लेकिन आज कुछ कारणों से उस संगठन को छोड़कर वह अपने कार्य से कार्य मुक्त हो गए थे। लेकिन जैसे ही श्रमिकों को यह बात का पता लगा कि पिंटू सिंह अब संगठन को छोड़ दिए हैं। तब उन्होंने आज उनके निवास पर पहुंचकर श्रमिकों के द्वारा फिर से उनको मजदूरों के हित में कार्य करने एवं संगठन में जुड़ने के लिए प्रेरित किया तब उन्होंने फिर से मजदूरों के हित में कार्य करने के लिए विचार करते हुए स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति को चूना और जिला अध्यक्ष के पद पर फिर से कार्यभार संभाल रहे। आपको बता दें कि स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति हमेशा मजदूर हित,के सभी मुद्दों पर कार्य करती है। और उनको उचित न्याय मिले इसके लिए स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति हमेशा तत्पर रहती है। आपको बता दें कि इस समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय चकोले एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा साहू ,इन्हीं के मार्गदर्शन में आज श्रमिकों के हित में पूरे छत्तीसगढ़ पर कार्य किया जाता है। इसीलिए आज इस समिति संगठन का पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा बना हुआ है।
