छत्तीसगढ़रायगढ़

कन्या आश्रम गोढ़ी में संकुल स्तरीय भव्य विज्ञान मेला का आयोजन हुआ संपन्न

रायगढ़। तमनार विकासखंड अंतर्गत गोढ़ी में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस के उपलक्ष में संकुल केंद्र गोढ़ी में संकुल स्तरीय विज्ञान मेला बड़े धूमधाम से साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम गोढ़ी के सरपंच श्रीमती नानकुंवर सिदार थे,जहां उनके कर कमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, एवं संकुल प्राचार्य एम बारीक मैडम जी ने सभी अतिथियों का स्वागत अपने उद्बोधन से किया। इस मेले में गोढ़ी संकुल के 6 प्राइमरी दो मिडिल एवं एक हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस विज्ञान मेला में उन सभी वैज्ञानिकों को याद किया गया जिनकी आविष्कारों के द्वारा आज मानव समाज विभिन्न सुविधाओं का उपभोग कर रहा है । छात्र एवं अभिभावक ने इस मेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।यह मेला अन्य विज्ञान प्रदर्शनियों से बिल्कुल भिन्न था। मेले में अलग-अलग कॉर्नर बनाए गए थे जैसे प्रकाश,ध्वनि ,मापन ,जल, रासायनिक क्रियाओं, पृथककरण , मॉडल, वैज्ञानिकों का परिचय, अम्ल एवं क्षार आदि कई टॉपिक से संबंधित कॉर्नर बनाए गए थे जहां पर बच्चों को प्रश्नों दिया गया जिसे बच्चों ने करके सीखा , समझा।सभी बच्चों को अलग-अलग टॉपिक पर प्रश्नों के साथ कारण जानने एवं शोध और प्रयोग के साथ निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कहा गया ।

विज्ञान की विभिन्न चरणों से होते हुए सभी छात्र निष्कर्ष तक पहुंचे जो काबिले तारीफ था। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप सरपंच ग्राम पंचायत गोढ़ी हरि गुप्ता जी ने बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार आज बच्चे अपने शिक्षा को ले करके कई सारे उपकरणों एवं अन्य सामग्री का प्रयोग कर शिक्षा प्राप्त कर रहे है वह सब विज्ञान का ही देन है और हमे गर्भ है उन महान वैज्ञानिकों पर ,उसी प्रकार बच्चे स्कूलों में भी प्रयोग  सीखते रहे उसी तत्पश्चात बीआरसी प्रभारी जेपी साहू जी ने भी बच्चों को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी और शिक्षकों से आग्रह किया कि वह विज्ञान को व्याख्यान विधि से न पढ़ाकर ,वैज्ञानिक विधि के विभिन्न चरणों से ही पढ़ाएं । कार्यक्रम में पधारे शाला के एमसी के अध्यक्ष,सदस्य एवं अभिभावक भी अपने बच्चों को प्रयोग करते हुए देख बहुत ही प्रसन्न हुए । अंत में मुख्य अतिथि नान कुंवर राठिया जी ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों एवं शिक्षकों की सराहना की एवं उन्होंने शैक्षिक समन्वयक पुष्पा पटनायक जी और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से पधारे पंकज पांडे जी से आग्रह किया कि इस तरह के मेला हर दो चार महीने में लगाते रहे ताकि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत हो। अंत में सभी स्कूलों से आए शिक्षक, बच्चे,smc के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,अभिभावक एवं अतिथियों का संकुल प्राचार्य बारीक मैडम जी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल केंद्र गोढ़ी की संकुल समन्वय पुष्पा पटनायक एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से पधारे श्री पंकज पांडे जी के साथ सेजेस कन्या के व्याख्याता,प्राइमरी और माध्यमिक शाला के शिक्षकों की विशेष भूमिका रही ?

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button