छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ की राजनंदनी पटनायक ने ओडिसी नृत्य से दर्शकों को मोह लिया मन

चक्रधर समारोह में मिली दर्शकों की खूब सराहना

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह में गुरुवार की शाम ओडिसी नृत्य की अनुपम छटा बिखरी। रायगढ़ की प्रतिभाशाली नृत्यांगना सुश्री राजनंदनी पटनायक ने अपनी साथी पूनम गुप्ता के साथ मिलकर ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। दर्शकदीर्घा में बैठे श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया और उत्साहवर्धन किया।

राजनंदनी पटनायक ने मात्र तीन वर्ष की उम्र से ओडिसी नृत्य का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। अपनी लगन और साधना के बल पर उन्होंने अनेक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। वे वर्ष 2019-20 में सीसीआरटी स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली ओडिसी नृत्यांगना बनीं। इसके अतिरिक्त उन्हें पंडित सुंदरलाल शर्मा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट नृत्य प्रतियोगिता में कई बार प्रथम स्थान हासिल किया है। बनारस यूनिवर्सिटी वाराणसी में आयोजित कृष्ण प्रिय महोत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने पर उन्हें स्वर्ण मयूर सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button