बिलासपुर

अतिक्रमणकारियों को बड़ा झटका: 90 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

बिलासपुर | बिलासपुर | बिलासपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान और दुकानों पर नगर निगम ने बुलडोजर चलवा दिया। यहां ब्राह्मण समाज को आवंटित 2 एकड़ सहित भूमि सहित 11 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। मामला सरकंडा क्षेत्र के खमतराई का है।

रविवार को निगम की टीम दोपहर से लेकर देर शाम तक मकान और दुकानों को ढहाने की कार्रवाई करती रही। बताया जा रहा है कि 94 अन्य अतिक्रमणकारियों का भी कब्जा हटाया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर FIR भी कराई जाएगी।

दरअसल, साल 2019 नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले खमतराई ग्राम पंचायत को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया था। इससे पहले और बाद में धीरे-धीरे कर यहां 11 एकड़ शासकीय भूमि पर 94 लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया, जिसके बाद यहां मकान और दुकान बना लिया।

यहीं ब्राह्मण समाज को आवंटित दो एकड़ सरकारी जमीन पर भी कब्जा हो गया है। समाज के लोगों ने इसकी शिकायत निगम कमिश्नर अमित कुमार से की। एसडीएम पीयूष तिवारी के साथ पूरे मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि मणिशंकर त्यागी नाम के व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकान बना लिया है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button