
रायगढ़।भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के तत्वाधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जहां आज श्रमिक भाइयों को (BJMTUC) संगठन के जिला पदाधिकारी एवं आसपास के सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी के द्वारा रायगढ़ ,तमनार,पुसौर ,खरसिया, एवं पूर्वांचल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष में जहां हजारों लोगों ने आज इस भरी गर्मी के मौसम दही,लस्सी,नींबू,रसना पानी ,फ्रूटी, पिलाया गया और मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जहां किरोड़ीमल नगर जिंदल स्टील एंड पावर प्लांट गेट के पास स्टॉल लगाया गया था ,जहां पर आज जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के कर्मचारी किरोड़ीमल नगर से लगे गेट नंबर वन के पास सभी ने आज भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष सरोज श्रीवास से मिलकर अपने कार्य क्षेत्र की जानकारी भी प्रदान किये उनका कहना यह था कि आज जिंदल कंपनी सभी मजदूरों का अच्छा से ख्याल रखती है लेकिन वही कुछ ठेकेदार आज श्रमिकों के साथ अत्याचार भी करते हैं। लेकिन हम आज सभी लोग भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के बैनर तले सदस्यता लेकर आज संगठन के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और हो रहे हमारे साथ एवं अन्य श्रमिकों के साथ परेशानी को संगठन के सामने लाएंगे और हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारी समस्या का समाधान संगठन जरूर सुलझाएगी यह कह कर सभी ने संगठन के पदाधिकारी को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद व्यक्त किये और सभी ने आज नींबू,दही,शरबत,पानी का स्वाद लेते हुए आज अपने-अपने कार्य की ओर प्रस्थान किये,तो वही आज जहां अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष में उपस्थित रहे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी रायगढ़ जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सरोज श्रीवास,हेमंत सिदार,नीरज बेहरा, संतोष साहनी, रितेश शर्मा,संजीव कुमार सिंह, विकास सिंह, इन सभी पदाधिकारी की उपस्थिति रही सराहनीय,,,,
