छत्तीसगढ़रायगढ़

श्रद्धेय रोमेश कृष्ण महाराज ने अपना जन्म दिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार,घरघोड़ा एवं नेत्रहीन विद्यालय ईमलीडीही के बच्चों के साथ मनाया

रायगढ़। तमनार क्षेत्र के लोकप्रिय कथावाचक श्रद्धेय रोमेश कृष्ण महाराज अपने जन्म दिवस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में  बीएमओ धन सिंह पैंकरा के उपस्थित में रोगियों को फल वितरण किया गया और वही महाराज ने सभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों के लिए ईश्वर से जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए पूज्य कथावाचक महाराज ने अपना जन्म दिवस को मनाया, एवं सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया को लेकर महाराज जी की यह भावना हर मानव समाज के लिए एक प्रेरणा और एक अच्छी सोच एवं सराहनीय संदेश है।

और वही पूज्य महाराज ने समस्त रोगियों के हाल-चाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की ईश्वर से कामना किये,वही नेत्रहीन विद्यालय ग्राम ईमलीडीही में पहुंचकर नेत्रहीन बच्चों को भी फल वितरण किया गया, महाराज न केवल कथावाचक के रूप में बल्कि समाज में सेवा संस्कार और संस्कृति स्थापना हेतु आदर्श के रूप में कई अच्छी-अच्छी कार्य कर जनमानस को प्रेम भाव से एक दूसरे से जोड़ने का कार्य
करते नजर आते है,

रोमेश जी महाराज जमीनी स्तर से पूरे प्रादेशिक स्तर पर सनातन धर्म की ध्वजा लहराने का कार्य को ही अपना कर्म के रूप में मानते हैं, जिससे लोगों में उनकी लोकप्रियता हमेशा देखने को मिलती है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button