छत्तीसगढ़रायगढ़

कुंजेमुरा ओ.पी जिंदल नए स्कूल भवन का हुआ भव्य लोकार्पण,, साथ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिंदल ग्रुप के चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्मदिन ?

यह स्कूल विकास और शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में मील का पत्थर साबित होगा – नवीन जिंदल (चेयरमैन)

रायगढ़। ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा क्षेत्र के विकास और शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में मील का पत्थर साबित होगा। यह ईंट, पत्थर से बनी केवल एक इमारत नहीं बल्कि हमारे बच्चों के सपनों की नई उड़ान और उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव हैं। जन्म दिन के मौके पर आप लोगों के बीच खुद को पाकर ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे अपने परिवार के बीच हूं।ये बातें सोमवार 9 मार्च को ओपी जिंदल सुपर थर्मल पावर प्लांट के चेयरमैन और कुरूक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा के नए भवन के लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि खुशहाल समाज के लएि शिक्षा सबसे जरूरी है। श्री जिंदल ने कहा कि जब हमारे गांवों और आदिवासी क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलती है,तभी असली बदलाव आता है। देश की उन्नति तभी वसंभव है ,जब उसका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेगा । उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हर बच्चे को क्वालिटी एजुकेशन के माध्यम से इतना सक्षम बनाना है कि वे राष्ट़ निर्माण में योगदान दे सकें। श्री जिंदल ने कहा कि उद्योगों की असली सफलता तभी है जब उसके आसपास का समाज भी सफल हो। उन्होंने जिंदल पावर और जिंदल फाउंडेशन के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकास का लाभ हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसलएि इस कार्य में और सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों से कहा कि उनके बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी में हमारी भी साझेदारी रहेगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए अवसर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों में हुनर की कमी नहीं है।, बस उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत है, जिसके लिए जिंदल पावर और जिंदल फाउंडेशन प्रतिबद्ध है।
किताबी ज्ञान ही नहीं आत्म विश्वास और अच्छे संस्कार भी देगा
जिंदल समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्म दिन का उत्सव केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा कि ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि आत्मविश्वास और अच्छे संस्कार भी देगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि इस सफर में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, डिजिटल युग में शिक्षकों को नई तकनीक अपनानी होगी ताकि बच्चे दुनिया से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा के माध्यम से सपने को पूरा कर सकते हैं, इसलिए खूब मेहनत करें, बड़े सपने देखें और खुद पर भरोसा रखें। आप ही कल के लीडर हैं।
अभिभावक बच्चों को समय दें और देश और समाज के लिए प्रेरित करें
चेयरमैन नवीन जिंदल ने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को समय दें यह उनके लिए कीमती तोहफा हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल डिग्रियां हासिल करने के लिए नहीं बल्कि दंेश और समाज के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया पल उनके भविष्य के लिए अनमोल निवेश हैं। कल जब बच्चे अपनी असाधारण उपलब्धियों से पूरे राष्ट़ में आपका नाम रोशन करेंगे तब उनकी परवरिश पर गर्व होगा। उन्होंने कहा कि फिटनेस और स्किल इंडिया भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का सच्चा संरक्षक है, आदिवासी परंपराएं पर्यावरण का सम्मान कराना सिखाती हैं, इसलिए जिंदल फाउंडेशन प्राकृतिक खेती और सौर उर्जा को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने पराली नहीं जलाने की अपील की। यह स्कूल बच्चों के सपनों का घर और पालकों के भरोसे का प्रतीक: चेयरपर्सन स्कूल के नए भवन का लोकार्पण जिंदल फाउंडेशन की चेयर पर्सन श्रीमती शालू जिंदल ने किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन दो वजहों से खास है एक तरफ शिक्षा के मंदिर का लोकार्पण हो रहा है तो दूसरी ओर नवीन जिदंल का जन्म दिन है। उन्होंने कहा कि ओपी जिंदल स्कूल का यह नया भवन एक इमारत ही नहीं बल्कि हजारों बच्चों के सपनों का घर नजर आता है। यह स्कूल उन सभी माता- पिता के भरोंसे का प्रतीक है, जो बरसों से उन्होंने हम पर जताया है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते उनका मानना है कि जीवन एक कोरे कैनवास की तरह होता है, उसमें पैंटर अपनी सोच कैनवास पर रंग भरता है, ठीक वैसे ही स्कूल वह जगह है जहां बच्चे अपनी मेहनत से अपने भविष्य की खूबसूरत तस्वीर बनाएंगे, जिस पर दुनिया गर्व करेगी। उन्होंने कहा कि 115 बच्चों के साथ लगाया गया छोटा से पौधा अब 64 गांवों के एक हजार से अधिक बच्चों के लिए उम्मीदों का कल्पवृ़़क्ष बन गया है। इस बात पर विशेष रूप से गर्व है कि बिरहोर समुदाय के बच्चे भी इस स्कूल का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा का प्रकाश अब समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंच रहा है।

चेयरपर्सन शालू जिंदल मैडम ने बताया कि जिंदल एंजल से नींव मजबुत कर रहे हैं तो यशस्वी स्काॅलरशिप से बेटिेयों को पंख दे रहे हैं; ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी से दुनिया के रास्ते खोल रहे हैं।


तमनार केवल प्लांट नहीं हमारा परिवार है- यशस्वनी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशस्वनी जिंदल मैडम ने कहा कि ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा के नए भवन के लोकार्पण के अवसर पर मौजूद नहीं रह पाई लेकिन दिल से जुड़ीं हैं। उन्होंने कहा कि तमनार केवल प्लांट नहीं बल्कि उनका परिवार है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अच्छे से पढ़ाई करें यह उनके सपनों की शुरूआत है, यहां से डाॅक्टर, इंजीनियर, शिक्षक निकलेंगे वे केवल तमनार नहीं बल्कि देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे सवाल करें। जेपीएल तमनार के एमडी श्री प्रदीप्तो कुमार मिश्रा ने कहा कि नया भवन केवल इमारत नहीं बल्कि यहां अच्छी शिक्षा और सुविधा दी जाएगी। चेयरमेन  नवीन जिंदल का जन्मदिन माइंस सीपीपी, जिप्ट और चिल्ड्रन होम में भी हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इन कार्यक्रमों में एमडी प्रदीप्तो कुमार मिश्रा, सीईओ माइंस जेपीएल ओमप्रकाश, ईडी जेपीएल तमनार वेंकट रेड्डी, सीएचआरओ आशीष कुमार, एचआर हेड संदीप सांगवान सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
कार्यक्रम में इनकी रही भूमिका
स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद अतिथियों का आभार प्रदर्शन जेपीएल तमनार के ईडी जी वेंकटरेड्डी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेसिडेंट हाई इंपैक्ट सीएसआर प्रोजेक्ट प्रशांत कुमार होता ने किया। इस मौके पर सीईओ माइंस जेपीएल श्री ओमप्रकाश, सीएचआरओ आशीष कुमार, एचआर हेड संदीप सांगवान, ग्रुप सीएसआर हेड जेपीएल ऋषिकेश शर्मा, डीन एवं ओपीजे स्कूल रायगढ़ के प्राचार्य श्री आरके त्रिवेदी, बीईओ तमनार मोनिका गुप्ता, एबीईओ उत्तर कुमार सिदार, सरपंच ग्राम पंचायत कुंजेमुरा संयुक्ता खेस, कंुजेमुरा स्कूल के प्राचार्य कृष्णावतार शर्मा सहित कंपनी से सभी विभाग प्रमुख व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button