छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़,बिलाईगढ़ जिले में तीन दिवसीीय संविधान मेले का शुभारंभ

सारंगढ़। जिला मुख्यालय रानीसागर स्थित साहू सभा भवन में भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, भारत के तत्वावधान में देश का उन्नीसवाँ (19वां) तीन दिवसीय संविधान मेला आज दिनांक 8 मई से प्रारंभ हो गया। मेले के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। और आज संविधान मेला में शामिल होकर संविधान की जानकारी हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है यह लोगों ने सीखा।

संविधान मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन को भारतीय संविधान, उसके मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता एवं नागरिक अधिकारों जैसे विषयों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

मेले में संविधान आधारित प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी, परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में देशभर से आए संविधान प्रेमी एवं विशेषज्ञ भाग लेकर लोगों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है तथा इसके संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। संविधान मेले के माध्यम से युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button