छत्तीसगढ़रायगढ़

एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड राष्ट्रसेवा की पाठशाला: अलीशा अंसारी जैसी बेटियां दे रही समाजसेवा का संदेश — श्याम गुप्ता

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अलीशा अंसारी का 30 दिवसीय सेवा संकल्प प्रेरणादायी

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक स्वच्छता सोच संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और समाजसेवा की भावना विकसित करने के महत्वपूर्ण मंच हैं। स्कूल से कॉलेज तक इनसे जुड़कर युवा राष्ट्रहित, समाजहित और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अपनी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने रायगढ़ की बेटी एवं एनएसएस के माध्यम से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अलीशा अंसारी की निरंतर समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा कि अलीशा उनके परम मित्र नौशाद की बेटी और परम मित्र फारूक की भतीजी हैं। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी और गर्व है कि हमारे परिवार की बेटी आज इतना अच्छा सामाजिक कार्य कर रही है।

मुस्लिम परिवार में जन्मी अलीशा द्वारा राष्ट्रसेवा और सर्वसमाज के लिए दिया जा रहा सकारात्मक संदेश बेहद प्रेरणादायी है।”

श्याम गुप्ता ने कहा कि अलीशा जैसी बेटियों की सेवा भावना सर्वसमाज की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर अलीशा ने 30 दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी परिवार और समाज से हों, अवसर मिलने पर राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। अलीशा अंसारी इसका प्रेरणादायी उदाहरण हैं।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button