छत्तीसगढ़रायगढ़

स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जन संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न ..?

रायगढ़। तमनार में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद तमनार मुख्यालय अंतर्गत,मंगलम भवन मे आयोजित किया गया था जिसमे मुख्य अतिथि रहे स्थानीय विधायक श्रीमती विद्यावती कुजबिहारी सिदार, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य,बंशी पटेल,रमेश बेहरा, जिला महामंत्री जतिन साव एवं क्षेत्रीय समस्त जनप्रतिनिधि गण की गरिमामय उपस्तिथि मे यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम की कड़ी में सर्वप्रथम मां सरस्वती की छायाचित्र पर मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से आम लोगो के समस्याओ को सिधा जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाना होता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र मे जागरूकता लाना होता है। ब्लॉक मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को विधायक जी के द्वारा साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे RHO हरगोविन्द पटेल,CHO गायत्री साव,आबा कार्यकर्ता सरोजनी पटनायक जी को सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान मे ग्राम पंचायत में पदस्थ मितानीनो के द्वारा अपने अपने कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवको समूह के द्वारा कुल 130 आवेदन के साथ ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक महोदया को ज्ञापन सौंपा गया । इस कार्यक्रम मे विधायक, जिला पंचायत सदस्य,ब्लॉक मंडल अध्यक्ष, कांग्रेस कोषाध्यक्ष, कांग्रेस मंडल महामंत्री, तमनार सरपंच सुश्री गुलापी सिदार, बीडीसी गीतांजलि पटनायक, एव जन प्रतिनिधि गण शामिल रहे।स्वास्थ्य विभाग से पंडा जी ,जिला DC उषा ठाकुर,यशोदा चौहान, BC अम्बिका चौधरी, एवं घरघोड़ा,धरमजयगढ़ MT, BC, SPS ,एवं तमनार ब्लॉक के समस्त MT साथी सहित 350 मितानिनो की इस कार्यक्रम में उपस्तिथि रही।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button