छत्तीसगढ़सक्ती

पत्रकार भूपेंद्र लहरे,देश की राजधानी दिल्ली में डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित होंगे।

🖊️पत्रकारिता के क्षेत्र में मिलने जा रहा है भूपेंद्र लहरे को पीएचडी की डिग्री।

शक्ति।  मालखरौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम भड़ोरा निवासी समाजसेवी जनप्रिय ब्यक्तित्व के धनी निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री मिलने जा रहा है,डिग्री मिलने के बाद डॉ.भूपेंद्र लहरे हो जाएंगे। पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा वर्षो से करते आ रहें हैं भूपेंद्र लहरे,सक्ति जिले के एक छोटे से ग्राम भड़ोरा में जन्मे एक गरीब किसान पुत्र भूपेंद्र लहरे को क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर भारत सरकार के रजि.यूनिवर्सिटी मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड से दिनांक 13/जुन 2026 को भारत की राजधानी दिल्ली में डाक्टरेट (पीएचडी )की मानद उपाधि से सम्मानित होंगे,इसके लिए संस्था के द्वारा लहरे को मेल के माध्यम से और स्पेशल इनविटेशन कार्ड भेज कर सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके पहले भी समाज कल्याण और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के कई पत्रकार संगठन एवं सामाजिक संगठन से भी सम्मानित हो चुके हैं।

भूपेंद्र लहरे पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से निष्पक्ष कार्य करते आ रहें हैं, इनके इन्ही उपलब्धि को देखते हुए मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीएचडी कई मांनद डिग्री से सम्मानित करने के लिए चयन किए और अब इनको कुछ ही दिनों में यह डाक्टरेट सम्मान मिल जायेगा इसके बाद भूपेंद्र लहरे अपने नाम के आगे डॉ.भूपेंद्र लहरे लिख सकेंगे यह उपलब्धि हर किसी ब्यक्ति को नहीं मिल पाता जिसे लहरे ने हासिल कर लिए हैं।

डाक्टरेट की इस महान उपलब्धि को देने वाले यूनिवर्सिटी को भूपेंद्र लहरे ने संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किए हैं लहरे ने कहा यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं है इसमें मेरे घर परिवार समाज के प्रबुद्धजनो महापुरुषो के आशीर्वाद और इनके विचार से भरा रहा है मेरा जीवन इन्ही महापुरुषों की विचारधारा पर चलकर ही यह डाक्टरेट की मांनद उपाधि सम्मान मिलने वाला हैं।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button