
रायगढ़। स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति रायगढ़ क्षेत्र के सभी पदाधिकारियो के द्वारा दिनांक 07/09/25 को रायगढ़ होटल आउटर हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला रखा गया था,जिसमें स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय चकोले के अध्यक्षता में रायगढ़ जिले एवं ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े विस्तृत जानकारियां साझा किया गया जिसमें मजदूर वर्ग को मिलने वाले शासन प्रशासन एवं श्रम विभाग के द्वारा लाभ को हर वर्ग के मजदूर एवं कर्मचारी तक जानकारी पहचाने के लिए सभी संगठन के पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रेरित किया गया, ताकि रायगढ़ जिले में कार्यरत हर मजदूर भाई शासन प्रशासन से मिलने वाली योजनाओं से वंचित न रहे। ऐसे कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया जहां आज रायगढ़ जिले में कई हजारों उद्योगों संचालित है।लेकिन कई उद्योगों के द्वारा आज मजदूर का सिर्फ शोषण किया जा रहा है।


और मजदूरों को उनकी सही से मजदूरी एवं उनको मिलने वाली योजनाओं के लाभ से भी वंचित किया जा रहा है। और न सही से मजदूरों को उनकी कार्य का मजदूरी भी सही से प्रदान नहीं किया जा रहा हैं। ऐसे कई विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं जानकारी साझा किया गया और रायगढ़ जिले में इतने सारे उद्योग स्थापित हैं। उन सभी उद्योगों पर संगठन के द्वारा मॉनिटरिंग किया जाए इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। क्योंकि आज रायगढ़ जिले में ऐसे कई उद्योग हैं। और उन उद्योगों पर कार्य करने वाले ठेकेदार भी हैं। जिनके द्वारा शासन प्रशासन को धोखे में रखकर ना तो सही से दस्तावेज तैयार कर लाइसेंस भी नहीं लिया गया है, फिर भी कई उद्योग पर ठेकेदार के द्वारा ठेकेदारी का कार्य किया जा रहा हैं।यह बात तो तब सामने आती है, जब कहीं कोई अनहोनी घटना के कारण किसी मजदूर भाई की मृत्यु हो जाती है,तब पता चलता है, कि उस ठेकेदार के पास कोई वैध लाइसेंस भी नहीं हैं। जिसके कारण आज मजदूर को मिलने वाले इंश्योरेंस से सहायता राशि भी आज मजदूर के परिजनों को नहीं मिल पाता ऐसे ठेकेदारों का भी सूची तैयार कर शासन प्रशासन से शिकायत किया जाए इसके लिए भी आज संगठन को एक्टिव रहने की जरूरत है। इन सभी विभिन्न बातों को लेकर संगठन के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला रखा गया था। जहां अभी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती को भी धूमधाम से मनाने के लिए स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के द्वारा रूपरेखा बनाया गया है।

और विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में आज संगठन के द्वारा यह भी बात रखा गया है। कि रायगढ़ जिले के विभिन्न कारखानों में कार्यरत कुशल अर्ध कुशल एवं श्रेष्ठ एवं बेस्ट कार्य करने वाले मजदूरों का सम्मान भी किया जाए इसके लिए भी संगठन के द्वारा रूपरेखा तैयार किया गया है। इस कार्यशाला में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा साहू, संभागीय अध्यक्ष सरोज श्रीवास, रायगढ़ जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, रायगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं पुसौर ब्लाक अध्यक्ष पद्मनाम प्रधान,नरेश मेहर एवं कई रायगढ़ जिला स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के सदस्य गण कि इस कार्यशाला में अपनी उपस्थिति दिए।