छत्तीसगढ़रायगढ़

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह पर स्कूल में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

जेपीएल में सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन…

तमनार । जिंदल पावर लिमिटेड (जेपीएल), तमनार में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 28 जून को ओपी जिंदल स्कूल, सावित्रीनगर कॉलोनी में इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिंदल पावर प्लांट में 26 से 30 जून तक राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सप्ताह की थीम “दक्षता, अनुपालन एवं सावधानी : विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करना” रखी गई है। सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों एवं कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए निबंध, स्लोगन तथा अन्य जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में ओपी जिंदल स्कूल में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के विद्यार्थियों के लिए चार अलग-अलग वर्गों में विद्युत सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की विशेष बात यह रही कि प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित विद्युत उपयोग, सुरक्षा मानकों के पालन और सावधानी के महत्व से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित कार्य व्यवहार तथा बिजली से जुड़े सुरक्षा संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के 110 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार, 30 जून को विभागीय कर्मचारियों एवं कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के लिए स्पॉट सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समापन अवसर पर सीपीआर (CPR) तथा विद्युत करंट लगने की स्थिति में प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button