रिसाइक्लिंग एवं अवैध धान की खपत पर नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर हो विशेष तैयारी

दुर्ग | अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा नेे धान खरीदी के दौरान रिसाइक्लिंग एवं अवैध धान की खपत को रोकने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रिसाइक्लिंग पर नियंत्रण हेतु जिला स्तर पर विशेष तैयारी की जाए। कोचिया एवं बिचौलिया द्वारा खरीदी केन्द्रों में किसान के बचत रकबे में न खपाया जाए। किसान पंजीयन डेटा में धान रकबा को बढ़ाकर इंद्राज किया जाना रोका जाए। खरीदी केन्द्रों में धान व्यवस्थित तरीके से रखा जाए।
किसान पंजीयन के दौरान अन्य व्यक्ति की बैंक खाते की एंट्री किया जाए। राईस मिलर द्वारा अन्य स्थानों से धान लाकर जमा न किया जाए। उचित मूल्य दुकान स्तर पर चावल की रिसाईकलिंग को रोका जाए। संवेदनशील धान खरीदी केन्द्र द्वारा रिसाईकलिंग पर विशेष निगरानी रखी जाए। विशेष चेकिंग दल का गठन किया जाए, जिसमें राजस्व, खाद्य, मंडी, सहकारिता, फारेस्ट, परिवहन आदि विभागों की सहभागिता हो। संचालक खाद्य की अनुमति से धान का आयात हो।
सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट की स्थापना की जाए। अवैध धान परिवहन एवं विक्रय के संबंध में निगरानी एवं अनियमितता पाये जाने पर मंडी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की जाए। कोचियों एवं बिचौलियों का चिन्हांकन कर समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में खपाने का प्रयास करने पर वाहन एवं धान जप्त किए जाए। कृषि विभाग (मण्डी) द्वारा विशेष चेकिंग दल हेतु वाहन उपलब्ध कराए जाए।
बैठक में संभागायुक्त दुर्ग एस.एन. राठौर, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, राजनांदगाव कलेक्टर संजय अग्रवाल, कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा, बेमतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा, बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, मानपुर-मोहला-अम्बागढ़-चौकी कलेक्टर तुलिका प्रजापति, प्रबंध संचालक्र नागरिक आपूर्ति निगम, सचिव खाद एवं नागरिक आपूर्ति, प्रबंध संचालक छग राज्य सहकारी विपण संघ, अपर संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षक संचालनालय, संयुक्त सचिव, प्रबंध संचालक अपैक्स, मंडल प्रबंधक भारतीय खाद निगम मंडी बोर्ड, महाप्रबंधक छग राज्य सहकारी विपण संघ, महाब्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम त्रिनाथ रेड्डी उपस्थित थे।