
रायगढ़। तमनार मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत टपरंगा क्षेत्र जिंदल 4/1 कोल माइंस संचालित है, जहां लाइजनिंग जीएम के पद में पदस्थ रितेश गौतम नामक एक व्यक्ति पर एक बुजुर्ग महिला हरीप्रिया पटेल पति स्वर्गीय श्री भुवनेश्वर पटेल जाति अगरिया ग्राम टपरंगा निवास ने लगाए गंभीर आरोप उस महिला का कहना है,कि जिंदल कोल माइंस में पदस्थ लाइजनिंग जीएम रितेश गौतम के द्वारा मेरे से मेरे जमीन का कागजात पटवारी से बनवाने के नाम पर पांच लाख रुपए एवं सोने का चैन को मुझसे ठगकर ले लिया गया है।


और उसके द्वारा बोला गया कि तुम्हारे नाम पर तुम्हारे हल्का पटवारी से कागजात निकलवाना है,और तुम लोगों को तुम्हारे शासकीय भूमि एवं तुम्हारे निजी भूमि पर बने मकान की एक अच्छी कीमत और बड़ा रकम दिला दूंगा कह कर मेरे से पांच लाख रकम और सोने का चैन को ले लिया गया है हरीप्रिया पटेल एवं उसकी की बेटी कमला के बताएं अनुसार, और हरिप्रिया का यह भी कहना है, कि रितेश गौतम उक्त रकम को प्राप्त करने के पहले वह मेरे घर सुबह शाम रोज आता था,और दिनेश भार्गव एवं जिंदल ग्रुप ऑफ कंपनी के सीईओ नवीन जिंदल के विरुद्ध में मेरे को भड़कता था।कि तुम इतना बड़ा केस जिंदल के ऊपर किये हो तो ईटा प्लांट को भी जिंदल को मत देना और अपना जमीन मत छोड़ना,मैं तुमको जिंदल कंपनी से बीस करोड रुपए दिलाऊंगा और मेरी बेटी कमला को रितेश गौतम अपने ऑफिस बुलाकर ऑफिस से कागजात निकालकर बोलता था।

कि आपका जमीन पर तत्काल जिंदल कंपनी के द्वारा खुदाई होना है,यदि उस जमीन का बड़ा रकम प्राप्त करना चाहते हो तो, उस नंबर की जमीन में पक्का मकान बनवा लो तत्काल मोटी रकम मिलेगा ऐसे कह कर मुझे बहला फुसला कर मेरे से पैसा और सोने का चैन को रितेश गौतम के द्वारा ले लिया गया है,जिसकी लिखित शिकायत मैंने थाना तमनार में की हूं अब तो मुझे सिर्फ पुलिस प्रशासन पर ही न्याय की उम्मीद है। अब तो पुलिस प्रशासन के जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।





