
रायपुर।भाजपा जन कल्याण मंच में संगठनात्मक विस्तार
भाजपा जन कल्याण मंच के स्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री दर्शन आर. शाह जी तथामंच के प्रचारक आदरणीय डॉ. रविंद्र कुमार शाही जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार
संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। और जहां जन सहयोगी एवं जन कल्याण के कार्य में हमेशा समर्पित रहने वाले पिंटू सिंह को भाजपा जन कल्याण मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचारक के रूप में नियुक्त किया गया है। पिंटू सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा जन-जन तक भाजपा जन कल्याण मंच की विचारधारा और योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुँचाया जाएगा।

भाजपा जन कल्याण मंच का यह विश्वास है कि श्री पिंटू सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठनात्मक अनुशासन के साथ करेंगे तथा प्रदेश में मंच को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एवं पिंटू सिंह को इस पद में नियुक्त किए जाने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं।





