छत्तीसगढ़रायगढ़

उत्थान परियोजना का विस्तार 34 विद्यालयों में शिक्षा, अधोसंरचना और छात्र हितैषी सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

रायगढ़ । अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित उत्थान परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ जून माह में रायगढ़ क्षेत्र के 34 विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव एवं पालक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया गया। वर्तमान में परियोजना के तहत 22 प्राथमिक, 8 पूर्व माध्यमिक एवं 4 हाई स्कूलों के 1,800 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं।

अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत अधोसंरचना विकास और शिक्षण-सहायक संसाधनों की उपलब्धता को लगातार सुदृढ़ कर रहा है। परियोजना के अंतर्गत पूर्व में विद्यालयों को स्मार्ट टीवी, डेस्क-बेंच, स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री तथा पुस्तकालय संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इन प्रयासों से विद्यार्थियों के सीखने के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में परियोजना के अंतर्गत 750 डेस्क-बेंचों के वितरण एवं स्थापना कार्य की शुरुआत हो चुकी है। यह सुविधा बड़े भंडार के हायर सेकेंडरी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बुंगा, सुपा एवं चंदली के हाई स्कूलों और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, गोर्रा हाई स्कूल तथा टपरदा, कलमा, पुसलदा और महादेवपाली के विद्यालयों में प्रदान की जा रही है। वर्तमान में बड़े भंडार हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापना कार्य प्रगति पर है, जिसके बाद अन्य सभी चिन्हित विद्यालयों में भी यह कार्य चरणबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। इस पहल से 1,500 से अधिक विद्यार्थियों को सुविधाजनक और बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।

परियोजना के अंतर्गत बड़े भंडार, सुपा, बुंगा एवं चंदली के हाई स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस पहल से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संबंधी जागरूकता विकसित होगी।

आगामी चरण में परियोजना से जुड़े सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूलों में अध्ययनरत किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा स्वास्थ्य और स्वच्छता किट का वितरण भी किया जाएगा, जिससे उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और समग्र विकास को सहयोग मिलेगा।

अदाणी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, “उत्थान परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे को सीखने के लिए अनुकूल और सम्मानजनक वातावरण मिले।”

उत्थान परियोजना के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button