
घरघोड़ा। ग्राम रायकेरा में प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से बोर खनन किए जाने की सूचना पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन को जब्त कर लिया। भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए जिले में नए बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए भू-जल संरक्षण के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाने की मांग की है।





