छत्तीसगढ़रायगढ़

मालगाड़ी की चपेट में आए घायल हाथी की उपचार के दौरान मौत

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चारमार के समीप बीती रात एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हाथी के एक पैर में गहरी चोट आई थी और लगातार रक्तस्राव हो रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, चार डॉक्टरों एवं वन्यजीव विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर उपचार शुरू किया। घायल हाथी के साथ पांच अन्य हाथियों का दल भी आसपास मौजूद होने से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

घटना स्थल पर मौजूद वन विभाग एवं चिकित्सक की टीम ?

वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर एसडीओ फॉरेस्ट आशुतोष पांडवा एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद घायल हाथी की उपचार के दौरान मौत हो गई। हाथी की मौत की पुष्टि एसडीओ फॉरेस्ट घरघोड़ा आशुतोष पांडवा ने की है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button