
स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर श्रमिकों के चेहरे पर दिखी खुशी जहां श्रमिकों ने बताया अपने कार्य क्षेत्र का हाल समाचार
रायगढ़। स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के द्वारा रायगढ़ जिले में संचालित हर छोटे बड़े उद्योगों पर कार्यरत मजदूरों से उनके कार्य एवं उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए औपचारिक मुलाकात कर श्रमिकों का हाल-चाल का जानकारी ली जा रही हैं। उसी दौरान जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के द्वारा तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सरायपाली में संचालित नवदुर्गा फ्यूल्स कंपनी में पहुंचे जहां श्रमिकों से मुलाकात कर उनसे जानकारी लेते हुए सेप्टी सुरक्षा के साथ अपने अपने कार्य को दिल लगा कर करने कही गई,साथ ही श्रमिकों के हित के लिए शासन प्रशासन के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी को साझा किया गया। जिसको सुनकर श्रमिकों के चेहरे पर दिखी खुशी सभी मजदूरों के द्वारा जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह का दिल से धन्यवाद किया गया। उसी दौरान सभी श्रमिकों के द्वारा नव दुर्गा फ्यूल्स कंपनी प्रबंधन एवं मैनेजमेंट की कार्यशैली का भी सभी
मजदूरों ने जानकारी बताया कि आज कार्य के दौरान कंपनी मैनेजमेंट के द्वारा कभी भी सही ढंग वर्करों के लिए सेफ्टी सुरक्षा उपकरणों का व्यवस्था नहीं करती हैं। जिसके कारण आज फील्ड पर कार्य करने में हमेशा डर सा बना रहता है। और जान माल नुकसान होने की खतरा बना रहता है। क्योंकि आए दिन नवदुर्गा कंपनी में सुरक्षा की लापरवाही के कारण कई तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसको देखते हुए भी आज कंपनी प्रबंधन के द्वारा सेप्टी, सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन किया जाता है। वर्करों का कहना है।और तो और उन्होंने यह भी जानकारी दिए कि कंपनी प्रबंधन के द्वारा आज हम वर्करों का कंपनी के तरफ से कोई आईडी कार्ड भी जारी नहीं किया जा रहा हैं। जिससे यह पता चल पाए की हम नव दुर्गा फ्यूल्स कंपनी में कार्यरत हैं। सभी वर्करों का बात को स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने सुनी और उनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया है। कि बहुत ही जल्द आपकी कही गई बातों पर गहनता पूर्वक विचार करते हुए कंपनी प्रबंधन से बात कर इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। और अगर कंपनी इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं करती है। तो हम आज कंपनी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर श्रमिकों के हित में यह मांग शासन प्रशासन से कर सभी श्रमिकों को लाभ पहुंचाने की कार्य करेंगे।

