रायगढ़

शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने किया मतदान

रायगढ़। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने शासकीय इंदिरा गांधी बालक प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र क्रमांक 51 में मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने कतार में लगकर मतदान किया। कलेक्टर गोयल ने नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।

शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा


कलेक्टर गोयल ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव और नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय भी इस दौरान साथ रहे। कलेक्टर गोयल ने मतदान केंद्रों में पीठासीन अधिकारियों को पूरी सजगता से मतदान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कतार में लगे वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता से मतदान करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर गोयल ने सभी केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगरीय निकाय चुनाव का जायजा लेते कलेक्टर कार्तिकेय गोयल

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।
Back to top button