भिलाई

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बूरी 2024 का हुआउद्घाटन

दुर्ग। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय
जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण सह सदभावना शिविर का आज भारती यूनिवर्सिटी
पुलगांव में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर की मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस महा
निरीक्षक रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस
जम्बूरी-2024 का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी सीईओ
एम.के.राउत, चेयरमेन अशोक कुमार अग्रवाल, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर,
पुलिस महा निरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर एवं अध्यक्ष सु ऋचा
प्रकाश चौधरी ने दीप प्रजज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पांच दिवसीय चलने वाले जूनियर रेडक्रॉस मीट में आज द्वितीय दिवस 33 जिलों से
आए छात्र-छात्रा द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई।
तत्पश्चात बटालियन द्वारा घुड़सवारी का प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने
खुब सराहा। संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर ने जूनियर रेडक्रॉस मीट
2024 को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार यह कार्यक्रम
आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद
ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि इस शिविर में भाग लेने सभी विद्यार्थी
रेडक्रॉस के उद्देश्यों को समझते हुए मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण
योगदान दे रहे हैं। दूसरों की सेवा, सहयोग करने के लिए रेडक्रॉस संकल्पित
है। इसके लिए उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। रेडक्रॉस सोसायटी
स्वार्थ से परे रहकर दिन-रात दूसरों की भलाई में जुटे रहने वाला है। समाज
की सेवा के लिए संकल्पित होकर काम करें, जो भारत देश को समृद्ध बनाने में
महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

रेडक्रॉस सोसायटी के सीईओ एम.के. राउत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक शालाओं तक रेडक्रॉस की मानवसेवी गतिविधियों एवं प्रशिक्षण को पहुंचने हेतु 18 से 22 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय जूनियर
रेडक्रॉस मीट का आयोजित किया गया है। रेडक्रॉस ब्लड बैंक रक्त दान से
जुड़ा हुआ है। सबसे बड़ा काम रक्त दान करना है। उन्होंने सभी
प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने प्रेरित किया और कहा कि जब आप
यहां से जाए तो हाथ में ट्रॉफी लेकर जाएं। जब कभी भी जम्बूरी की बात हो
तो आप आगे आएं।     

पुलिस महा निरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा कि भारत
में वर्ष 1920 में भारतीय रेडक्रॉस का गठन हुआ। शारीरिक स्वास्थ्य की
उन्नति, रोगों का प्रतिबंध, पीडि़तों की सहायता रेडक्रॉस का मुख्य कार्य
है। रेडक्रॉस हमे सीखाता है कि एक अच्छे इंसान बनें, क्योकि मानव की सेवा
करना बहुत बड़ा धर्म है। कलेक्टर सु ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा
कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जूनियर रेडक्रॉस का यह प्रथम जम्बूरी है
जिसकी मेजबानी का सौभाग्य दुर्ग जिले को प्राप्त हुआ है। यह आयोजन 18 से
22 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

इस जम्बूरी में उपस्थित समस्त अतिथियों एवं विभिन्न जिलों से पधारे प्रतिभागियों का हम हार्दिक अभिनंदन करते है। भारतीय रेडक्रॉस का मिशन मानवीय गतिविधियों के सभी पहलुओं को हर समय
प्रेरित व प्रोत्साहित करना है, जिससे हम अपने आस-पास सकारात्मक परिवेश
तैयार कर सकें। यह शिविर प्रतिभागियों के ज्ञान और अनुभव को समृध्द करते
हुए उनकी सोच को नई दिशा देगी। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से
409 बालक व 498 बालिकाएं इस प्रकार कुल 907 प्रतिभागी, 109 प्रभारी
शिक्षकों के साथ सम्मिलित हुए हैं। इस 05 दिवसीय शिविर में रेडक्रॉस के
उद्देश्यों के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों का समावेश किया गया है। जिसमें
प्रतिदिन प्रात: योग व व्यायाम के साथ दिनचर्या प्रारंभ करते हुए
साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों में
मूल्यों के विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों को सम्मिलित किया गया है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button