छत्तीसगढ़

धान की रखवाली करने गए किसान का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम

तखतपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया से किसान की हत्या का मामला सामने आया है। धान की फसल रखवाली करने आए किसान की निर्मम हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्ती मनोहर के रूप में हुई है। यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। फारेंंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही।

जानकारी के मुताबिक, किसान मनोहर धान की रखवाली के लिए रात में खेत आया था। गले में केबल तार कसकर उसकी हत्या की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा कि मृतक तीन दिनों से घर नहीं गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही। 

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button