Uncategorized

प्रेम-प्रसंग में युवती हुई गर्भवती, गर्भपात कराने से हुई मौत… प्रेमी गिरफ्तार

सरगुजा | छत्तीसगढ़ के सरगुजा में लिव-इन में रह रही युवती की अबॉर्शन के बाद मौत हो गई। युवती और आरोपी युवक का प्रेम संबंध था, दोनों लिव-इन में थे। युवती प्रेग्नेंट हुई तो युवक ने उसे अबॉर्शन की दवाई खिला दी। युवती का गर्भपात हो गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई।

युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना एक महीने पहले की है। जांच के बाद जब पूरा खुलासा हुआ तो गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

एबॉर्शन के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र की युवती (20) का प्रेम संबंध रायगढ़ जिले के कापू निवासी युवक राजकुमार चौहान के साथ था। अक्टूबर के पहले हफ्ते में वह घर से सहेली के साथ अंबिकापुर जाने की बात कह कर निकली थी। युवती कुछ दिनों तक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में भी रही। इस दौरान गर्भवती हो गई।

4 दिनों बाद युवती वापस घर पहुंची तो उसके पैरों में सूजन थी और उसकी हालत ठीक नहीं थी। पूछताछ में उसने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों ने उसे बतौली अस्पताल में दाखिल किया। बतौली CHC में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। 12 अक्टूबर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में हुआ खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला कि चांदनी यादव का प्रेम संबंध राजकुमार चौहान के साथ था और उसने ही प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन की दवा खिला दी थी। बतौली थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजकुमार चौहान (22) निवासी कापू, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 314 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Saroj Shriwas

Inspire India: एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय खबरों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करता है। यह पोर्टल निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ पाठकों तक विश्वसनीय खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। अनुभवी टीम द्वारा तैयार की गई खबरें सत्यता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखती हैं। Inspire India पर आपको हर विषय पर अद्यतन और गहराई से परखी गई जानकारी मिलेगी।

Leave a Reply

Back to top button