
रायगढ़ । धरमजयगढ़ सुर्खियों में रहने वाले हसमुख एवं अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने वाले,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सिद्धांत तिवारी का तबादला एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में कर दिया गया है। उनकी नई पदस्थापना की खबर सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
धरमजयगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान सिद्धांत तिवारी ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कई जटिल एवं संवेदनशील मामलों की सफलतापूर्वक जांच का नेतृत्व किया। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनके कार्यकाल में 100 से अधिक हत्या के मामलों का सफल खुलासा किया गया, जिसे एक उल्लेखनीय उपलब्धि माना जा रहा है।
एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने न केवल गंभीर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास कायम करने का भी लगातार प्रयास किया। उनके नेतृत्व में कई बड़ी पुलिस कार्रवाइयाँ हुईं, जिससे अपराधियों में कानून का भय बना रहा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ।
अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।





